
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा उलियान में रविवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया. इसमें राज्य सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली गई. इस दौरान आदिवासी मूलवासी मोर्चा की ओर मूल रैयत दुर्लभ धोबा के पुत्र रवि रजक की रैयती जमीन को गलत तरीके से टाटा स्टील द्वारा अधिग्रहण का विरोध जताया गया. ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों ने कहा कि अगर राज्य सरकार मूलवासियों के जमीनों की लूट-खसोट बंद कराने में विफल रहती है तो आगामी 2024 के चुनाव में वोट बहिष्कार कर बदला लिया जाएगा. मूलवासी संघ के संरक्षक हरमोहन महतो ने बताया कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 10 हजार मूलवासी परिवार रहते हैं, जो किसी न किसी रूप से प्रशासन और टाटा स्टील के दमन का शिकार हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि रवि रजक का मामला कोर्ट में लंबित है कई महीनों से टाटा स्टील के खिलाफ आंदोलन भी चल रहा है कोर्ट में टाटा स्टील और जिला प्रशासन के खिलाफ मामला लंबित होने के बाद भी आखिर निर्माण कार्य क्यों किया जा रहा है




