जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के गांधी मैदान में शनिवार को सामाजिक संस्था इंकलाब की ओर से नशा मुक्त रैली निकली. यह नशा मुक्त रैली गांधी मैदान से निकलकर साकची के बिरसा मुंडा चौक पहुंची. जहां इसका समापन हुआ. गांधी मैदान में नशा मुक्त रैली को डीसी विजया जाधव और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बहन अंजलि सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर एसएसपी प्रभात कुमार भी मौजूद थे. सबसे पहले डीसी और अंजलि सोरेन ने गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद नशा मुक्त रैली को वहां से रवाना किया गया. इस मौके पर डीसी विजया जाधव ने नशा मुक्त रैली निकालने के लिए इकबाल नामक संस्था को साधुवाद दिया. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
उन्होंने कहा कि इस सामाजिक कार्य के लिए संस्था आगे आई है. यह बहुत अच्छी बात है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि नशा छोड़ें नशा से अपराध बढ़ता है. समाज से नशा खत्म हो जाए तो अपराध भी खत्म हो जाएगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बहन अंजली सोरेन ने कहा कि यह काफी अच्छी रैली है. इस तरह की रैली हर प्रदेश में निकलनी चाहिए.




