जमशेदपुर : जमशेदपुर में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर शनिवार को स्ट्रीट वेंडर्स पहुंचे उपायुक्त कार्यालय. वहीं स्ट्रीट वेंडर्सों की मांग है कि उनके आजीविका के अधिकारों का हनन बंद किया जाए. वहीं दूसरी ओर वेंडर्स को अतिक्रमण की सूची से बाहर किया जाये, उन्हें विक्रय प्रमाण पत्र दिया जाए, उन्हें प्रताड़ित नहीं किया जाए, वेंडिंग जोन को जल्द से जल्द चिन्हित कर टाउन वेडिंग समिति (टीवीसी) द्वारा अनुमोदित एवं सर्टिफिकेट ऑफ वेडिंग प्राप्त सभी वेंडर्स को वेडिंग जोन में जगह दी जाए, प्रत्येक नगर निकाय में निर्वाचित टाउन वेडिंग कमेटी का गठन कर समिति की नियमित बैठक किया जाए, नगर पालिका द्वारा वेंडरों की सूची पुलिस के साथ साझा की जाए, स्ट्रीट वेडर्स एक्ट पर सभी सरकारी अधिकारियों और नगर निगम की टीम को प्रशिक्षित किया जाए और पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण निष्पादन की प्रक्रिया को तेज किया जाए. इन सभी मांगों को लेकर स्ट्रीट वेंडर्स के सदस्य उपायुक्त कार्यालय में पहुंचे है.





