बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के पाटपुर पंचायत के पीठापुरा गांव के एक बांध में कृष्णा दलाई के ढाई वर्षीय पुत्र बुबाई दलाई शनिवार को खेलने के दौरान तालाब में जा गिरा, जिससे वह डूबने लगा. ग्रामीणों की शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. कुछ युवकों ने तालाब में छलांग लगाकर तालाब में डूब रहे बुबाई दलाई की जान बचाई. मिली जानकारी के अनुसार बच्चे की नानी तालाब के पास ही खेत में काम कर रही थी.(नीचे भी पढ़े)
इसी दौरान बच्चा खेलते खेलते तालाब के पास पहुंचा और अचानक तालाब में गिर गया और डूबने लगा. बच्चें को डूबता देख ग्रामीणों की तत्परता दिखाते हुए बच्चें को तालाब से बाहर निकाला. बच्चें के अभिभावक बच्चें को लेकर बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और चिकित्सकों के मुताबिक बच्चा खतरे से बाहर है. इसके बाद ही परिजनों ने चेन की सांस ली.



