बहरागोड़ा : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि राज्य में विकास कार्य पूरी तरह ठप है और चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। हर घर नल से जल आपूर्ति करने का केन्द्र सरकार की योजना की रफ्तार झारखंड में धीमी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को मिलने वाले आवास का आबंटन नहीं हो रहा है। गरीबों को मिलने वाले मुफ्त राशन का वितरण समय पर नहीं हो रहा है। अनियमित बिजली आपूर्ति से सबसे अधिक परेशान छात्र हो रहे हैं, जिनकी फरवरी में 10वीं और 12वीं की परीक्षा है। सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। डॉ गोस्वामी शनिवार को चाकुलिया प्रखंड के कुचियाशोली गांव में कुचियाशोली पंचायत के प्रतिनिधि और पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने डॉ गोस्वामी के समक्ष विभिन्न जनसमस्यों को रखा। डॉ गोस्वामी ने कहा कि राज्य की झामुमो गठबंधन सरकार के कार्यकाल में प्राकृतिक संसाधनों की धड़ल्ले से लूट-खसोट हो रही है। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता भरत पात्र ने की। बैठक को मुखिया दमयंती मुर्मू, उप मुखिया स्वपन महतो, जिला मंत्री राजीव महापात्रा, भाजपा नेता लखिन्द्र कपाट, ग्राम प्रधान परितोष महतो ने भी संबोधित किया। मौके पर उपेन महतो, मिहिर लाल पात्र, दिलीप महतो, बरेन महतो, विजय महतो, गौर चंद्र महतो, संजय कालिंदी, सुनील कुमार महतो, सूरज हजारी, दुलाल पात्र, तारानी महतो, जयदेव सिंह, जनार्दन सिंह, संजीव सिंह, सुशांत हजारी, मालती गोप, लतिका गोप, सबिता रानी महतो, कविता महतो, मिनती महतो, रेबती गोवाला, फूलमनी हेंब्रम, सूरजमनी हांसदा, रुपाली सोरेन, वंदना महतो, तिलोत्तमा महतो, गंगामनी मुर्मू समेत अन्य लोग उपस्थित थे।



