चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के स्वर्णरेखा कॉलोनी के पास शुक्रवार को साइकिल सवार स्कूली छात्र सरोज महतो के उपर गिरने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी. शनिवार को विधायक समीर महंती राजबांध गांव पहुंचे और परिवार से मिलकर स्वर्गीय सरोज महतो के पिता रोहिणी महतो और मां को सांत्वना दिया और घटना पर दुःख व्यक्त किया. विधायक ने कहा कि वे बिजली विभाग के पदाधिकारी से बात कर जल्द सरकारी मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे.(नीचे भी पढ़े)
इसमौके पर प्रमुख धनंजय करुणामय, जिला सचिव घनश्याम महतो, समीर दास, राजा बारिक, पंचायत की मुखिया मंजू टुडू, बड़ामारा के मुखिया दशरथ मुर्मू, अमर हांसदा, जिला सदस्य राजू कर्मकार, मिथुन कर, जमुना गोप, पूर्ण सीट, कन्हाई मुर्मू, मछली सोरेन, नितिश महतो, राजू महतो, खोकन महतो, अचिंत महतो, श्रीपति महतो समेत अन्य उपस्थित थे.



