जमशेदपुर : बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के टेंडर के बाद रांची या बोकारो के कंट्रेक्टर को उसका काम सौंपा जायेगा, विभागीय अभियंता प्रमुख रघुनंदन शर्मा ने वर्क ऑर्डर जारी करने से पूर्व शनिवार को बागबेड़ा पहुंच कर परियोजना के फिल्टर प्लांट एवं संबंधित अन्य स्थानों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया. श्री शर्मा ने इस दौरान परियोजना से संबंधित सारे स्थलों का निरीक्षण कर स्थिति का आकलन किया. यहां से रांची लौटने के बाद वे वर्क ऑर्डर जारी करने की प्रक्रिया पूरी करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
बागबेड़ा जलापूर्ति योजना के लिए लंबे समय से आंदोलन चला रहे बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अभियंता प्रमुख के साथ अधीक्षण अभियंता शिशिर सोरेन, कार्यपालक अभियंता एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ अन्य अनेक लोग भी उपस्थित रहे.




