अनिल कुमार
बोकारो : बोकारो सिटी में शुक्र-शनिवार की रात लगातार तीसरे दिन लगी आग के कारण दो दुकानें जल कर राख हो गयीं. सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई, किन्तु तब तक 30 से 35 हजार रुपये के सामान जल कर नष्ट हो गये. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि बोकारो सिटी में विगत तीन दिन से लगातार आग लगने की घटनाएं घट रही हैं, जिनमें अब तक कई दुकानों की लाखों की संपत्ति खाक हो चुकी है. बीती रात बोकारो सिटी थाना क्षेत्र के दुंदीबाग स्थित फल मंडी स्थित एक चाय दुकान में अचानक आग लग गय जाने से वहां अफरातफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को आग लगने की जानकारी दी, जिसके बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की दमकल ने आग पर काबू पाया, किन्तु तब तक दो दुकानें जल कर खाक हो चुकी थीं. सिटी थाना के एएसआइ ने बताया कि फल मार्केट में आग लगने की सूचना पाकर वे वहां पहुंचे तो देका कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझा रही थी. (नीचे भी पढ़ें)
उधर शहर में एक के बाद एक अग्नि दुर्घटनाओं की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक बिरंची नारायण ने शनिवार को प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली. बाद में उन्होंने पीड़ित दुकानदारों के साथ उपायुक्त से भी मुलाकात की. उपायुक्त ने उन्हें प्रभावित दुकानदारों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया.



