जमशेदपुर : जमशेदपुर के पारडीह, तामोलिया स्थित स्काई लैंड सिटी में रवीश कुमार के घर से शनिवार की शाम एक जहरीले सांप को पकड़ा गया. हरे रंग के इस सांप को बैग के अंदर देखा गया. रवीश कुमार ने सांप को देख कर काफी डर गए और फिर जैसे-तैसे बैग को अपने घर से बाहर निकाल दिया. (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
उसके बाद स्नेक रिस्क्यूर चंदन पाठक को बुलाया. फिर साप को चंदन पाठक ने रिस्क्यू किया. चंदन पाठक ने इस सांप के बारे जानकारी देते हुए बताया कि यह बंबू पिट वाइपर सांप है, जो काफी जहरीला होता है. इसमें न्यूरोटॉक्सिक जहर पाया जाता है. ये सांप जमशेदपुर से पहली बार रेस्क्यू किया गया.




