मोहनपुर/देवघर: इन दिनों मोहनपुर एवं रिखिया थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा(टोटो) चोरी, छिनतई एवं लूट हो रही थी. जिसे गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल की गई. रिखिया थाना प्रभारी को गुप्त सूचना कि ई-रिक्शा (टोटो) को छिनतई कराने में महेंद्र दास का हाथ होने की मिली थी. जिसके इशारे पर देवघर जिला के विभिन्न बाजारों में गिरोह सक्रिय किया गया है. जिसकी सूचना थाना प्रभारी ने वरीय पुलिस पदाधिकारी एसडीपीओ पवन कुमार को दिया. उनके निर्देश पर 9 दिसंबर 12:10 रात्रि में थाना क्षेत्र के खिजुरिया महेंद्र दास का घर छापेमारी की. पुलिस ने उसका घर स्थित टीवीएस कंपनी की मोटरसाइकिल जिसके रजिस्ट्रेशन संख्या डब्ल्यू बी 68 बी 3991 है. छापेमारी के दौरान कागजात की मांग की गई. महिंद्र ने बाइक कागज दिखाने से इनकार किया. कड़ाई से पूछताछ करने पर गाड़ी चोरी का बताया. उन्होंने उक्त गाड़ी उपेंद्र कुमार उर्फ लंबू नामक युवक से 10 हजार रुपए में खरीदने की बात स्वीकार किया. उसके निशानदेही पर उपेंद्र कुमार का घर पहुंच कर उससे मामले के बारे में पूछताछ की गई. उसने बाइक के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर जसीडीह, रिखिया,नगर एवं अन्य थाना क्षेत्र मे ई रिक्शा टोटो लूट चोरी एवं चिंता करने की बात स्वीकार किया.(नीचे भी पढ़े)

कई टोटो छिनतई कर बिहार के विभिन्न थाना क्षेत्र में बेचने की जानकारी पुलिस को दी. उन्होंने बिहार के अलावे झारखंड के कई जगहों पर बेचने की भी बात स्वीकारा. पूछताछ के दौरान अन्य कई सहयोगियों का नाम बताया जिसके आधार पर पुलिस ने रात को ही छापेमारी कर बिहार के बांका जिला क्षेत्र के बलिया महारा गांव निवासी लक्ष्मण साह को चोरी का एक टोटो सहित बैटरी के साथ गिरफ्तार कर लिया. वहीं बांका जिला के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगो गांव में छापेमारी कर सरजू शाह उम्र 32 वर्ष पिता आनंदी शाह को चोरी की गई टोटो बैटरी के साथ गिरफ्तार कर लिया. वही उसके निशानदेही पर जमुई थाना क्षेत्र के दरियो गांव में छापेमारी कर एक टोटो पकड़ा गया, परंतु आरोपी फरार हो गया. मंटू कुमार को बैटरी सहित एक टोटो के साथ पकड़ा गया. साथ ही मनु महथा उर्फ लगड़ा रिखिया थाना के तेलिया नवाडीह गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया. जिसका घर से टोटो का चार बैट्री आदि बरामद किया गया. गिरफ्तार सभी लोगों से पूछताछ के दौरान अन्य सहयोगियों का नाम लिया जिसके आधार पर छापेमारी की गई और कुल 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. उक्त बातें की जानकारी शनिवार को थाना परिसर में एसडीपीओ पवन कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति में से महेंद्र दास उम्र 52 वर्ष उपेंद्र कुमार उम्र 40 वर्ष लक्ष्मण शाह उम्र 28 वर्ष मंटू कुमार उम्र 18 वर्ष मनु महथा उम्र 24 वर्ष अजय कुमार उम्र 23 वर्ष मुकेश कुमार मंडल उम्र 20 वर्ष जो बांका जिला के भेलवा गांव का है. आदित्य कुमार उर्फ शिवम कुमार उम्र 18 वर्ष जो रंगामोड़ नगर थाना का रहने वाला है. वही प्रशांत कुमार उर्फ सुग्गू उम्र 20 वर्ष जो रिखिया थाना के गौरी गंज गांव का है. यह भी बताया कि पकड़े गए व्यक्ति के पास से छिनतई लूट का 3 टोटो (ई-रिक्शा) जो ओरिजिनल रंग को बदलकर अलग-अलग रंगों में कर दिया है. एक टोटो का रंग मैरून कलर का जिसमें साक्ष्य छुपाने के लिए से दोबारा रंग किया गया है. जिसका एचएन कोड को मिलाया हुआ है. दूसरा ई रिक्शा कैटरौन कंपनी का है. तीसरा टोटो लाल रंग की है. साथ ही कई बैट्री भी जब्त किया गया है. बाइक के बारे में पुलिस तहकीकत करने में जुटी है. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार महेंद्र दास पिता टहलू दास अपराधिक प्रवृत्ति के हैं जिस पर मोहनपुर थाना कांड संख्या 161/2002, 191/2002, रिखिया थाना कांड संख्या 255/2022,279/2022,286/2022 इत्यादि मामला दर्ज है.



