जमशेदपुर: मानगो नगर निगम ने शनिवार को मानगो के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस अभियान डिमना रोड, न्यू पुरुलिया रोड और ओल्ड पुरुलिया रोड में चलाया गया. जिन लोगों ने सड़क पर भवन निर्माण सामग्री का ढेर लगा दिया था, उनसे जुर्माना वसूला गया. मोटरसाइकिल वर्कशॉप चलाने वाले दुकानदारों से भी जुर्माना वसूला. जिन लोगों ने अपनी दुकान की सीमा से आगे बढ़कर सामान रख लिए थे. उनसे भी जुर्माना वसूला गया.(नीचे भी पढ़े)
सभी से 5500 रुपए जुर्माना वसूला गया. कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने बताया कि अब अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत जुर्माना वसूली का काम प्रतिदिन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मानगो में ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न हो रही है. जाम लग रहा है. इसीलिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाना जरूरी है. इस अभियान के दौरान नगर प्रबंधक जितेंद्र कुमार और दिनेश्वर यादव मौजूद थे.



