अनिल कुमार
बोकारो : बोकारो डीपीएस में चल रहा 30वां राज्य स्तरीय नेशनल चाइल्ड साइंस कांग्रेस शनिवार को संपन्न हो गया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि, उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने साइंस कांग्रेस में भाग लेने पहुंचे सभी बाल वैज्ञानिकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. डीपीएस में 3 दिन चले इस आयोजन में राज्य के 13 जिलों से आये एक सौ से अधिक बाल वैज्ञानिकों ने निर्णायक मंडली के समक्ष अपने प्रोजेक्ट प्रदर्शित किये. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान ग्रामीण और शहरी छात्रों को मौका दिया गया, जिनमें जूनियर एवं सीनियर दोनों वर्ग के बाल वैज्ञानिक शामिल रहे. इसमें नेशनल साइंस कांग्रेस के लिए राज्य स्तर से 18 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया, जिनमें से 12 बाल वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय स्तर के आयोजन के लिए तैयार किया जाएगा.




