रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर:शनिवार को मधुसूदन पब्लिक स्कूल आसनतलिया चक्रधरपुर का वार्षिकोत्सव सह पुरस्कार वितरण समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ. समारोह के मुख्य अतिथि डीसीएलआर एजाज अनवर तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह स्कूल के चेयरमैन श्याम सुंदर महतो, जेएलएन कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ प्रो नागेश्वर प्रधान मौजूद थे. समारोह का उदघाटन मधुसूदन महतो तथा सरस्वती महतो की तस्वीर पर श्रद्धांजलि देकर तथा दीप प्रज्जवलित कर किया गया. तत्पश्चात विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया. वहीं वार्षिक परीक्षा 2021 की कक्षावार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का अतिथियों के साथ सम्मानित किए गए. वहीं प्रत्येक वर्ष विद्यालय की ओर से सम्मान में दिए जाने वाले मधुसूदन महतो स्मृति पुरस्कार तथा मंदोदरी स्मृति पुरस्कार संयुक्ता प्रमाणिक को दिया गया. संयुक्ता प्रमाणिक सीबीएसई इंटरमीडिएट में 94.8 प्रतिशत अंक के साथ टॉपर बनीं थीं. जबकि विद्यालय में शिक्षा प्राप्त करने वालेविद्यार्थी आशीष महतो ने एनईईटी -2022 में क्वालीफाई किया है तथा आईआईटी -जेईई मैन में सफलता प्राप्त किए आलोक महतो को सम्मानित किया गया. वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा. जिसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर अपना कला का प्रदर्शन किया.

शिक्षा ही हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाती है, विकास में चार चांद लगाती है:मुख्य अतिथि डीसीएलआर एजाज अनवर ने कहा कि शिक्षा ही हरेक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाती है और विकास में चार चांद लगाती है. उन्होंने कहा कि आज के युग में शिक्षा का महत्व बहुत ज्यादा है. शिक्षा के बिना आदमी अधूरा है. उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा की पाठशाला विद्यालय से शुरु होती है और विद्यालय में बच्चों को ज्ञान और संस्कार मिलते हैं और अनुशासन तरीके से जीने के तरीके सीखने को मिलते हैं. उन्होंने कहा कि आज का युग वैज्ञानिक युग है. इस युग में शिक्षा का ज्ञान और भी महत्त्व हो जाता है इसलिए बच्चें मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करें और आगे बढ़े. अतिथि ने आयोजित कार्यक्रम को देख काफी खुश हुए वहीं बच्चों की अनुशासन का प्रसंशा किए. मौके पर गणेश्वर महतो, ओम प्रकाश महतो, सचिदानंद राम, लक्ष्मण महतो, कमलेश महतो, द्रोपदी महतो, यशोदा महतो, बीके हिंदवार, के नागराजू, आरती कोड़वार, बसंत कुमार महतो, प्रशांत तिवारी, नृपेंद्र महतो समेत काफी संख्या में अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद थे.

इन्हें किया गया सम्मानित:सीबीएसई 10वीं बोर्ड के टॉपर सौरंगसू घोष 94.2, मो साहिल 93.4, अदिति कुमारी 93.4, माही श्रीवास्तव 93.2, प्रिंस केराई 93, ब्रजेश महतो 91.8, रीतू महतो 91.6, कृति स्वांई 91.4, दीपिका रानी नाग 90.8, सिद्धार्थ कुमार ठाकुर 90.4, प्रियंका मार्गी 90.4, भूमि सुधा 90.2, मनीषा कुमारी 90 प्रतिशत को सम्मानित किया गया. जबकि सीबीएसई 12वीं बोर्ड में संयुक्ता प्रमाणिक 94.8, हिमानी पुर्ति 92.2, रोहन कुमार 90.4, रवि शर्मा 90, सुशील महतो 87.8, मो कसाब आलम 85.2, सुष्मिता महतो 85, माधुरी महतो 84.4, अनामिका मिश्रा 83.2, संदीप भाषा 82.6 तथा करिश्मा महतो 80.4 प्रतिशत अंक प्राप्त को सम्मानित किया गया.



