अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो के पिंड्रजोरा थानांतर्गत चास कॉलेज के पास बाइक के ट्रक की चपेट में आ जाने से उसपर सवार अज्ञात युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने जख्मी को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे बोकारो जेनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना में जख्मी बाइक सवार की पहचान नहीं हो पायी है. दुर्घटना में बाइक ट्रक में जाकर फंस गयी, जिसके कारण युवक को और अधिक चोटें आईं. दूसरी तरफ स्थानीय लोगों द्वारा सूचित किये जाने के बाद घटना स्थल पहुंची पिंड्राजोरा थाना की पुलिस टीम ने बाइक चालक को चपेट में लेनेवाले ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जख्मी युवक की पहचान कराने के प्रयास में लगी है.




