जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस ने उपायुक्त को अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है.
ज्ञापन में भुइयांडीह, सीतारामडेरा, ह्यूमपाइप एवं छायानगर इलाकों के घरों में चोरी की बढ़ती घटनाओं, इन क्षेत्रों में कुछ लोगों द्वारा खुलेआम शराब, ब्राउन शुगर, गांजा की अवैध बिक्री तथा सेवन व जुआबाजी, शहर की अनेक दवा दुकानों में अवैध तरीके से नशीली दवाइयां, कोरेक्स आदि की बिक्री जारी रहने की ओर ध्यान दिलाया गया है. ज्ञापन में इन्हीं नशीली वस्तुओं के सेवन के लिए युवाओं द्वारा लोगों के घरों में चोरियां, चेन-मोबाइल छिनतई किये जाने की शिकायत करते हुए इन पर रोक लगाने की मांग की गयी है. उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने पहुंचनेवालों में जिला अध्यक्ष विवेक सिंह, राहुल सिंह, सत्यम ओझा, दीपक मजुमदार, कन्हाई गोराई, शुभदीप बोस, संजय डैनियल, शुभम कुमार आदि भी शामिल रहे.



