जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो डिमना रोड स्थित राजस्थान धर्मशाला के समीप में हिंदू हृदय सम्राट स्वर्गीय बीके त्रिवेदी के 81 वीं जन्म जयंती समारोह कार्यक्रम का आयोजन जय महाकाल सेवा संघ की ओर से आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास शामिल हुए. हजारीबाग के पूर्व सांसद सह भाजपा के प्रदेश पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा स्वर्गीय बी के त्रिवेदी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और दीप प्रजवान कर हुआ जिसके पश्चात ब्राम्हणों की टोली द्वारा शंखनाद और स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुआ. आए हुए अतिथियों का स्वागत शॉल और रामचरित मानस भेंट कर किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्य अतिथि रघुवर दास ने कहा की स्वर्गीय बीके त्रिवेदी का हिंदुत्व के प्रति योगदान बहुत बड़ा योगदान रहा है. उनका पूरा जीवन समाजसेवा और हिंदुत्व के प्रति समर्पित रहा. भगवा झंडा भारत की पहचान है और हिंदुओं की शान है. हमारा देश हमेशा से धर्म प्रधान रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विश्व गुरु बनने की राह पर है. नरेंद्र मोदी की इक्षशक्ति से आज राम मंदिर का निर्माण निर्माण हो रहा है जो कि हिन्दुओं की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है. मुख्य वक्ता यदुनाथ पाण्डेय ने कहा कि हिंदू पंथ निरपेक्ष हो सकता है, धर्म निरपेक्ष नहीं, हिंदू अहिंसावादी है मगर धर्म पर जब भी प्रहार होगा. हिंदू शस्त्र उठने से नही घबराएगा. हमारे हर देव देवताओं के हाथों में शस्त्र है, जो कि हमे बताता है कि अपनी धर्म के लिए अगर शस्त्र उठाना पड़े तो कभी सोचना नहीं है क्योंकि धर्म की रक्षा सर्वोपरी है. नीरज सिंह ने कहा कि स्वर्गीय बीके त्रिवेदी ने हिंदुत्व के लिए अपना सारा जीवन दान कर दिया, जो कि ये बहुत ही महान कार्य है और हमे उनके सोच को अपने आने वाली पीढ़ी को भी इससे अवगत कराना चाहिए. कार्यक्रम में वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता दशरथ चौबे, नितिन चंद्र त्रिवेदी ने अपने वाणी से इस त्रिवेदी जी के बारे में अपनी विचार रखे. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम के मध्य में मानगो के अखाड़ा समिति के सभी लाइसेंसधारकों को अतिथियों के द्वारा सम्मानित कर किया गया. इस कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जटाशंकर पांडे, सुधांशु ओझा, कुलवंत सिंह बंटी, भूपेंद्र सिंह, अमरेंद्र पासवान, सुनील सिंह, दीपक तिवारी, सुशील पांडे, अरुण सिंह, किशन महाराज, नीलकमल शेखर, एम के गिरी समेत मानगो के सकडों की संख्या में वरिष्ठ जन शामिल हुए.



