गिरिडीह : भाकपा माले के पटना में प्रस्तावित 11वें राष्ट्रीय महाधिवेशन की तैयारियों को लेकर माले की यहां एक बैठक आयोजित हुई. बेंगाबाद में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए माले नेता सह अखिल भारतीय किसान महासबा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि यह सम्मेलन देश की राजनीति और गरीब-गुरबों के मुक्ति संघर्ष को एक नई दिशा देगा. पूरे देश में मेहनतकशों तथा गरीब-गुरबों के हक-अधिकार की लड़ाई तेज होगी. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती फासीवादी ताकतों ने लोकतंत्र के लिए खतरा उत्पन्न कर दिया है. संविधान की मूल भावना को लगातार आहत करने का प्रयास जारी है. किसान-मजदूरों का हक मारा जा रहा है, और मुठ्ठी भर पूंजीपति मालामाल हो रहे हैं. आम जनता को धर्म मजहब में बांटकर राजनीतिक रोटी सेंकने का काम किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवनंदन यादव, महताब अली मिर्जा, पप्पू खान, राजेंद्र मंडल, शंभू ठाकुर, फौदार सिंह, रामलाल मुर्मू, रामलाल मंडल, मनोज कुमार यादव, संजय चौधरी, अजय कुमार दास, श्यामकिशोर हांसदा, रोहित यादव, राजू पासवान, टेकलाल महतो, शंभू तुरी, सुखदेव गोस्वामी, रीतलाल दास, अशोक दास, सुकर बास्की, पोरन सोरेन, खीरू दास, कमरुद्दीन अंसारी, कन्हैया सिंह, प्रदीप यादव, छोटेलाल यादव, टिपन सिंह, महेश वर्मा, छोटू यादव, दिनेश यादव, महेन्द्र साव, लक्ष्मण रजक, लाखेश्वर राना, राजदेव तुरी, सुनीता देवी, मुन्नी देवी, झुन्नू कोल, बिरजू कोल समेत अन्य मौजूद थे.



