जमशेदपुर: जमशेदपुर के भारतीय जीवन बीमा निगम के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र परिसर में मंगलवार को नवनिर्मित व्यायामशाला का उद्घाटन निदेशक सुरेंद्र बेहरा ने किया. श्री बेहरा ने कहा कि दैनिक जीवन में व्यायाम की महत्ता पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण तथा मानसिक तनाव से मुक्ति की सबसे बेहतरीन व हानिरहित दवा व्यायाम है. केंद्र निगम के पूर्व मध्य क्षेत्रीय कार्यालय पटना के अंतर्गत आने वाले तीन राज्य बिहार झारखंड तथा ओड़िशा के निगम कार्यालय से संबंधित अधिकारी, कर्मचारी तथा अभिकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का कार्य करता है. प्रशिक्षिण सत्र के प्रतिभागियों के लिए व्यायामशाला बेहतर स्वास्थ्य के प्रति उनसे जागरुकता लाने में अहम भूमिका निभाएगा.(नीचे भी पढ़े)
संस्थान के अपर निदेशक विवेकानंद प्रधान ने कहा कि स्वास्थ्य शरीर में ही स्वास्थ्य दिमाग का वास होता है और उसे ठीक रखने में व्यायाम एक महत्वपूर्ण कड़ी है.कार्यक्रम का संचालन शिवाशु दासगुप्ता ने किया. कार्यक्रम में संस्थान से जुड़े अधिकारियों कर्मचारियों तथा उनके पारिवारिक सदस्यों के अतिरिक्त विक्रय प्रशिक्षण केन्द्र जमशेदपुर मण्डल कार्यालय जमशेदपुर सहित शहर में कार्यरत निगम के सभी शाखा कार्यालयों और सीडिया कर्मियों ने अपनी उपस्थिती सुनिश्चित की. कार्यक्रम के समापन के बाद संध्या 06:00 बजे से निदेशक सुरेन्द्र बेहरा को उनके सेवानिवृति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया.विदित हो किश्री बेहरा निगम में अपनी सेवा के 36 वर्ष पूरे कर आज ही सेवानिवृत हो गए. इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने श्री बेहरा से जुड़े अपनी भावनाओं को व्यक्त किया



