चाकुलिया: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राइट्स लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि 5 मार्च को चाकुलिया के सरडीहा गांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा. भारत सरकार के प्रमुख उद्यम राइट्स लिमिटेड के सहयोग से प्रमुख स्वयंसेवी संस्था सिटिजन्स फाउंडेशन द्वारा इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर में जमशेदपुर, झाड़ग्राम और आसपास के अनुभवी चिकित्सकों के 12 अनुभवी डॉक्टरों के द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर चिकित्सीय सलाह दी जाएगी. साथ ही डॉक्टरों के सलाह पर मरीजों को निःशुल्क दवाईयां भी दी जाएगी. मंगलवार सरडीहा गांव के चौपाल पर ग्रामीणों की आयोजित बैठक को डॉ गोस्वामी संबोधित कर रहे थे.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि बहरागोड़ा में विगत 1 वर्ष के दौरान अबतक 34 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें 17 हजार से अधिक गरीब मरीजों का इलाज संभव हुआ है. बैठक को जिला मंत्री राजीव महापात्रा, मुखिया दानगी सोरेन, पंचायत समिति सदस्य तापस महतो, भाजपा नेता जतीन बेरा, कमलकांत सिंह, कुंज महतो ने भी संबोधित किया. बैठक का संचालन लोकेश दास ने किया. बैठक में सत्यरंजन नायक, विमल महाकुड़, आशुतोष पात्र, देवाशीष राणा, परमेश्वर गिरी, पुलीन राणा, लक्ष्मण राणा, चंडी राणा, मदन राऊत, युदुनाथ नायक, बीरबल महाली, मिठुन नायक, पंकज महतो, गोपेश्वर महतो, संजीत महतो, राजू महतो, बाबुरूबाहन नायक, भवानी शंकर महाकुड़, कृष्ण नायक, अजीत नायक, मनसा नायक समेत अन्य उपस्थित थे.



