जमशेदपुर : जमशेदपुर के सेल्स टैक्स ऑफिस में एंटी करप्सन ब्यूरो (एसीबी) के हत्थे चढ़े डिप्टी कमीश्नर सेल्स टैक्स के बड़ा बाबू सुबोध कुमार सिंह के भ्रष्टाचार की कहानी सर्वविदित है. उनसे हर कोई त्रस्त था. इस भ्रष्टाचार को उजागर जमशेदपुर के गोलमुरी पेट्रोल पंप के मालिक संजय सिंह ने किया. बताया जाता है कि सुबोध कुमार सिंह द्वारा असेसमेंट डिमांड नोटिस देने के बदले 20 हजार रुपये घूस मांगा जा रहा था. संजय सिंह ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी. एसीबी ने इस शिकायत की जांच की, जिसके बाद टीम ने छापामारी की और उसको धर दबोचा.(नीचे भी पढ़े)
जमशेदपुर के साकची सेल्स टैक्स कॉलोनी निवासी सुबोध कुमार सिंह के खिलाफ घूसखोरी का केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. बड़ा बाबू के अत्याचार के व्यापारी शिकार हो रहे थे. लगातार भ्रष्टाचार की गंगा बहाया जा रहा था. स्टेट जीएसटी के दफ्तर में बताया जाता है कि इसका हिस्सा बड़े ऑफिसरों तक पहुंचाया जाता था.




