जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 4 में मंगलवार की शाम मंदिर पर कब्जे के विवाद को लेकर मारपीट हुई. इस मामले में गणेश हांसदा पर दबंगों ने हमला कर दियाय दबंगों ने मारपीट कर उनका सर फोड़ दिया है. उनको घर के कमरे में बंद कर दबंग फरार हो गए थे. गणेश हांसदा ने मामले की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गणेश हांसदा को कमरे से निकाला और एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया. जहां गणेश हांसदा का इलाज चल रहा है.(नीचे भी पढ़े)
गणेश हांसदा ने बताया कि वह दिल्ली में जॉब करते हैं. शंकोसाई रोड नंबर 4 में उनका मंदिर है.मंदिर के पीछे उनका घर है. मंदिर की देखभाल उनके पिता कई साल से करते आ रहे हैं. अब वह मंदिर की देखभाल करते हैं. लेकिन, जितेंद्र कुमार नाम का व्यक्ति इस मंदिर पर कब्जा करना चाहता है मंगलवार की शाम जितेंद्र नाम का व्यक्ति पांच अज्ञात लोगों के साथ आया और गणेश हांसदा पर जानलेवा हमला कर दिया फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.




