रांची : झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के दौरान शनिवार को सत्रावसान हो गया. अब होली के बाद फिर से विधानसभा में बहस और कार्यवाही शुरू होगी. होली के ब्रेक के पहले विधानसभा परिसर में हर साल की तरह इस साल भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियों)
विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो इसकी मेजबानी कर रहे थे. वहीं राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद इसमें शामिल हुए. पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने साथ मिलकर रंग अबीर के साथ फूलों की होली खेली. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान विधायक इरफान अंसारी, अनूप सिंह समेत अन्य लोग साथ साथ ही नजर आये. कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव तबले की ताल पर खुद मस्त दिख रहे थे. यहां लोगों ने जमकर मस्ती की. एक दूसरे को होली की बधाई दी. रंग लगाया और आपसी राजनीतिक वैमन्स्यता को समाप्त कर होली खेली.



