
जमशेदपुर : जमशेदपुर में होली के मौके पर दारू पीकर गाड़ी चलाने के कई मामले सामने आए है. दारू पीकर गाड़ी चलाने में कई लोग दुर्घटना के शिकार हुए हैं. यह दुर्घटना बर्मामाइंस, भालुबासा, बिरसानगर, मानगो आदि इलाके में हुई है. इन दुर्घटनाओं में 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं. घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इमरजेंसी में उनका इलाज चल रहा है.





