घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के गालूडीह के सिरका गांव के वन सुरक्षा समिति के सदस्यों ने गांव से सटे साल जंगल को आग से बचाने के लिए समिति के सदस्य और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से जंगल में श्रमदान किया. लोगों ने अपने अपने घरों से झाडू समेत अन्य सामग्री लेकर जंगल पहुंचे और जंगल में फैले सुखे पत्ते को एकत्रित किया. लोगों ने बताया कि आए दिन क्षेत्र के किसी ना किसी जंगल में आग लगने की सूचना मिल रही थी और आग से जंगल के पेड़ पौधें झूलस रहें हैं. लोगों ने कहा कि सिरका गांव के साल जंगल की सुरक्षा को लेकर लोगों ने निर्णय लिया कि ग्रामीण और समिति के लोग जंगल में श्रमदान कर जंगल में फैले सुखे पत्ते को एकत्रित करेंगे ताकी जंगल को आग से बचाया जा सके. (नीचे भी पढ़ें)
ग्रामीणों ने बैठक कर सिरका वन सुरक्षा समिति का गठन किया. वन की रक्षा के लिए सिरका गांव में माझी बाबा सुनील हांसदा की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से संगीता मुर्मू को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष गणेश हांसदा, सह सचिव दुबाई हांसदा और सदस्य के रूप में मेघराय मांडी, दुबाई टुडू, मंगल हांसदा, बीर सिंह मुर्मू, करण मांडी, मेघराय मांडी, जगदीश सोरेन, सरकार मुर्मू, भागीरथ हांसदा, सुनील हांसदा, भारती मांडी, सुमित्रा कर्मकार, कापरा टुडू, सारथी सोरेन, सुनीता हांसदा, पुदू हेम्ब्रम, संगीता हांसदा, बिराम हेम्ब्रम, सनातन पातर, फूलचांद हांसदा समेत अन्य को चुना गया. सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने जंगल की सुरक्षा को लेकर संकल्प लिया है.



