जमशेदपुर : जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय घाटशिला में शिक्षक एवं कर्मचारी बहाली की प्रक्रिया में निष्पक्ष जांच के लिए जिला परिषद सदस्य सौरभ गुरुवार को डीसी (पूर्वी सिंहभूम) से मिलने पहुंचे. सौरभ ने बताया कि स्कूल कमिटी के द्वारा के इन पदों पर बहाली को लेकर मोटी रकम वसूली जा रही है. इन पदों के लिए स्थानीय लोगों को वरीयता मिलनी चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बावजूद भी कमिटी अध्यक्ष ने नौकरी दिलाने के नाम पर स्थानीय के साथ साथ बंगाल से भी कई लोगों से पैसे वसूले है. बतौर सौरभ इस मामले के विषय में शिक्षा मंत्री को भी अवगत कराया गया है और स्थानीय विधायक को भी इसकी जानकारी दी गई है. विद्यालय प्रबंधन कमेटी द्वारा नियुक्ति प्रक्रिया को रोकने और उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग सौरभ ने डीसी से की है.



