चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नामोपाड़ा स्थित रासमंच मंदिर परिसर से बुधवार को दोल पूर्णिमा के अवसर पर वैष्णव समाज के लोगों ने नगर कीर्तन निकाली. लोगों ने सर्वप्रथम रासमंच मंदिर में स्थापित राधा कृष्ण की पूजा अर्चना की, इसके पश्चात लोगों ने कीर्तन मंडलियों के साथ दोल यात्रा पर नगर कीर्तन निकाली. (नीचे भी पढ़े)
नगर कीर्तन में शामिल लोगों ने गुलाल खेलते हुए एक दुसरे को दोल यात्रा की शुभकामनाएं दी. मंदिर परिसर से निकली दोल यात्रा चाकुलिया बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर वापस मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई. मौके पर भोलानाथ दास,पशुपति बेरा,दिलीप कुमार दास, अरविंद महतो,लक्ष्मी नारायण दास,आरती दास,हराधन दास समेत अन्य उपस्थित थे.



