बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के पौराणिक शिव मंदिर चित्रेश्वर में गुरुवार की शाम को धूमधाम से गाजन पर्व मनाया गया. भोक्ताओं ने जीभ में छड़ और कील घोंप कर भगवान शिव की पूजा की. गाजन पर्व देखने के लिए भक्त और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. सभी भोक्ता स्वर्णरेखा नदी घाट पहुंचकर नदी में स्नान कर सभी ने पूजा की.(नीचे भी पढे)
पुजारी कृष्ण दुबे, सोमनाथ दुबे, जानकी बल्लभ दुबे ने पूजा कराई. नदी घाट पर पूजा करने के पश्चात सभी भोक्ता गाजे बाजे के साथ नाचते और झूमते हुए चित्रेश्वर मंदिर पहुंचकर श्रद्धा पूर्वक भगवान शिव की अराधना की.














