अनिल कुमार/बोकारो : सीआइबी आद्रा की टीम ने गुरुवार को बोकारो आरपीएफ के सहयोग से स्थानीय सिटी टूर एंड ट्रेवेल्स दुकान में छापामारी कर बड़ी मात्रा में रेल टिकटें बरामद की. इन टिकटों की कीमत 76340 रुपये बतायी गयी है. टीम ने टिकट टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक को गिरफ्तार कर उसका सीपीयू भी जब्त कर लिया है. (नीचे भी पढ़ें)
आद्रा रेल मंडल की सीआइबी टीम ने गुरुवार को बोकारो आरपीएफ की मदद से ऑपरेशन उपलब्ध के तहत यहां सिटी टूर एंड ट्रेवल्स में छापामारी की. इस दौरान वहां से करीब 9430 रुपये मूल्य की लाइव ई टिकटों के साथ ही करीब 66910 रुपये मूल्य की पुरानी ई टिकटें बरामद की. टूर एंड ट्रेवल्स का संचालक अजय कुमार इस संबंध में मांगे जाने पर रेलवे की ई टिकटों की खरीद-बिक्री एवं आपूर्ति का व्यवसाय चलाने संबंधी कोई लाइसेंस या वैध अथिकार पत्र नहीं दिखा सका. (नीचे भी पढ़ें)
पकड़ाये युवक ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया. इसके बाद टीम उसका सीपीयू सहित अन्य सामान जब्त करने के साथ ही उसको गिरफ्तार कर बोकारो आरपीएफ पोस्ट ले गयी. टीम ने उसके खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 143 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.











