जमशेदपुर : ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी के निधन पर जमशेदपुर में शोक की लहर है. ऑल इंडिया माइनॉरटीज सोशल वेलफेयर फ्रंट के प्रवक्ता सरफराज हुसैन ने कहा है कि मौलाना राबे हसनी नदवी ने दुनिया भर में मुस्लिम उम्माह के ऊपर अविश्वसनीय छाप छोड़ी है.
उन्होंने कहा कि मौलाना नदवी सदी के सबसे बड़े विद्वानों में से एक थे. बहुलवादी समाज में इस्लाम के बारे में उनकी दृष्टि ने दुनिया में अलग असर कायम किया. वे भारतीय मुसलमानों के महान नेता थे. अंतिम सांस तक इस्लामी आंदोलन के प्रति उनका अनुकरणीय योगदान रहा. सरफराज ने अल्लाह तआला से मौलाना राबे हसनी नदवी को जन्नत उल फिरदौस में ऊंचा मकाम प्रदान करने की दुआ की.














