अनिल कुमार, बोकारो : ईद-उल-फितर आज यानी शनिवार को बड़े ही हर्षोंल्लास के साथ मनाई जा रही है. ईद-उल-फितर को लेकर सुबह तय समय के मुताबिक मस्जिद में जाकर नमाज अदा की गयी. इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को ईद-उल-फितर की बधाई देते हुए आपसी सद्भाव भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया. (नीचे भी पढ़ें)
रमजान के पाक महीने में प्रतिदिन लोग रोजा रखकर इबादत करते हैं. उसके बाद यह अवसर मिलता है. इस दौरान सभी लोग नए-नए कपड़े पहन कर ईदगाह मैदान और मस्जिदों में पहुंचते हैं और नमाज अदा करने का काम करते हैं.




