आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत स्काईलैंड सिटी तमोलिया निवासी सुशील कुमार की हीरो होंडा स्प्लेंडर संख्या जेएच 05 एएन- 7714 बीते 2 अप्रैल को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी. जिसके आवेदन कपाली ओपी पुलिस में दिया गया था. मामला दर्ज कर कपाली पुलिस तफ्तीश में जुट गई. रविवार को ओपी प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता ने बताया कि शनिवार को गश्ती के दौरान एक युवक कपाली के हासाडूंगरी चांद होटल के समीप तेज गति से जा रहा था.(नीचे भी पढ़े)
जहां गश्ती दल में शामिल शांति मिंज एवं शस्त्र बल ने मोटरसाइकिल सवार युवक को रुकवा कर जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला हीरो होंडा मोटरसाइकिल कपाली के सुशील कुमार की है जो चोरी चली गई थी. जिसे विधिवत जब्त करते हुए युवक शाबिर अंसारी को हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. युवक उलीडीह थाना अंतर्गत कुंवर रोड का रहने वाला बताया जा रहा है.



