जमशेदपुर / रांची : जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान है. इस दौरान मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले चार पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा. वहीं इस दौरान दो से तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी. चिलचिलाती धूप को देखते हुए दैनिक दिनचर्या में थोड़ा बदलाव करने की आवश्यकता होगी. वहीं मौसम विभाग के रांची केंद्र के अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. जो मंगलवार तक डीप डीप्रेशन में तबदील होने की संभावना है. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)

वहीं बुधवार तक साइक्लोन बनने की भी संभावना है. उन्होंने बताया कि इसका इनिशियल मूवमेंट उत्तर उत्तर पश्चिमी की ओर है, जो बाद में रिकर्व होकर म्यांमार कोस्ट की ओर बढ़ेगा. वहीं इस साइक्लोन का असर झारखंड में अभी तक नहीं दिखेगा. इसी के साथ सोमवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
साइक्लोन के कारण छाये रहेंगे बादल – रांची केंद्र के मौसम विभाग ने बताया कि साइक्लोन को लेकर झारखंड में किसी प्रकार की चेतावनी नहीं जारी की गयी. वहीं साइक्लोन के कारण झारखंड में केवल 12 और 13 को आसमान में बादल छाये रहेंगे.



