बोकारो:बोकारो जिले के चास थाना अंतर्गत तारानगर में किराए के मकान में रहकर चास स्थित मुस्कान हॉस्पिटल में काम करने वाली नर्स राधा रजवार(23) ने मकान के अंदर अपने आपको फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. चास थाना के पुलिस को सुबह 10:00 बजे सूचना मिली तो वह तारानगर स्थित मकान पर जाकर देखा तो नर्स राधा रजवार का मृत शरीर फंदे पर लटका हुआ था. प्रथम दृष्टया इसमें इसे आत्महत्या मानकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और आगे कार्रवाई के लिए जुट गई है.(नीचे भी पढे)
इसकी जानकारी देते हुए चास थाना के एएसआई डीएस राय ने बताया कि मृतिका नर्स पुरुलिया पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी. वह यहां रह कर चास के मुस्कान हॉस्पिटल में जॉब कर रही थी. पुलिस मामले के कारणों का पता लगाने में जुट गयी है. साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाने की बात कही.



