गालूडीह : क्या आपने कभी एक कक्ष में दो अलग-अलग क्लास के बच्चों को पढ़ाई करते देखा है? अगर देखना हो तो आप गालूडीह थाना क्षेत्र की बड़ाखुर्शी पंचायत के गिधिबिल और आमचुड़िया गांव के प्राथमिक विद्यालयों में कभी आ जाइये, जहां कमरों की कमी के कारण शिक्षक सभी कक्षाओं के बच्चों को एक ही कमरे में बैठाकर पढ़ाते मिल जायेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

दोनों स्कूलों में क्लास रूम की कमी के कारण शिक्षक के सभी कक्षा के बच्चों को एक ही कमरे में बैठा कर शिक्षक एक साथ पढ़ाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. आमचुड़िया प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए शिक्षक सुमित कुमार महतो व शिक्षिका मीनू महतो, जबकि गिधिबल प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक सरवन कुमार साव एवं पद्मलोचन महतो कार्यरत हैं. स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि क्लास रूम की कमी के कारण सभी विद्यार्थियों को एक साथ बैठाना पड़ता है.(नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने बताया कि एक कमरे में कक्षा 3 से लेकर 5 तक और दूसरे कमरे में केजी से 2 तक की कक्षाएं संचालित हो रही हैं. समस्या तो होती है, लेकिन क्या करें मजबूरी है. किसी तरह एडजस्ट कर लेते हैं.उन्होंने बताया कि कई बार और क्लास रूम बनवाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ. अगर क्लास रूम बढ़ाया गया तो शिक्षकों की भी जरूरत होगी.



