अनिल कुमार/बोकारो : बोकारो के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के सेक्टर 5 हटिया बाजार में सोमवार देर शाम सब्जी दुकानदार बाल-बाल बचे. एक अनियंत्रित कार आज अनियंत्रित होकर बाजार में घुल गयी एवं सब्जी दुकान को रौंद डाला. इस हादसे के कारण दुकानदारों में अफरातफरी मंच गई. वैसे इस हादसे में किसी को चोट नहीं लगी है. (नीचे भी पढ़ें)
दुर्घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. पीड़ित दुकानदार ने बताया कि वे लोग सब्जी लगा रहे थे तभी अचानक कार दुकान की तरफ आ गयी और सब्जियों के ऊपर से गुजर गयी. इसमें हजारों रुपये की सब्जियों का नुक्सान हो गया है. इस दुर्घटना में एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी है.



