चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की सिमदी से बारूडांगुआ तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से स्वीकृत सड़क मरम्मत कार्य और भालकापहाड़ी से बड़ानाटा गांव तक स्वीकृत सड़क मरम्मत कार्य का सोमवार की शाम विधायक समीर महंती के प्रतिनिधि गौतम दास और प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय के नेतृत्व में गठित टीम ने दोनों सड़कों का निरीक्षण किया. नेताओं ने सर्वप्रथम सिमदी से बारूडांगुआ गांव तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से स्वीकृत सड़क मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में कार्य में काफी अनियमितता देख कर विधायक प्रतिनिधि गौतम दास ने योजना स्थल से ही विभाग के जेई से दूरभाष पर बात कर कार्य से असंतुष्ट व्यक्त करते हुए कार्य की जांच कर संबंधित संवेदक के प्रति कार्रवाई करने की मांग की है. श्री दास ने कहा कि इस सड़क मरम्मत कार्य में संवेदक द्वारा काफी अनियमितता बरती गई है. संवेदक द्वारा प्राक्कलन के मुताबिक कार्य नहीं किया गया है.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विधायक समीर महंती क्षेत्र में विकास करने के प्रति लगातार प्रयासरत हैं परंतु विभागीय पदाधिकारी के उदासीनता के कारण संवेदक द्वारा कार्य निर्माण में काफी अनियमितता बरती जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस सड़क निर्माण कार्य की शिकायत कर जांच करने की मांग की जाएगी. इसके पश्चात टीम के सदस्य भालकापहाड़ी से बड़ानाटा गांव तक स्वीकृत सड़क मरम्मत कार्य की ग्रामीणों की शिकायत पर कार्य स्थल पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया. मौके पर टीम के नेताओं ने ग्रामीणों से बातकर सड़क की शिकायत से अवगत होकर कार्य स्थल से ही संबंधित पदाधिकारी से दुरभाष पर बातकर सड़क मरम्मत कार्य में संवेदक द्वारा बरती गई अनियमितता से अवगत कराया और सड़क मरम्मत कार्य की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. मौके पर बलराम महतो,निर्मल महतो,अमर हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.



