बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के एनएच 49 के किनारे पर्यटन विभाग द्वारा संचालित दो मंजिला नटराज होटल को प्रशासन ने बुधवार को सील कर दिया है. झारखंड पर्यटन विभाग की प्रियंका केरकेट्टा, अंचल अधिकारी जितराय मुर्मू, पुअनि रामदेव यादव, आरके प्रसाद ने कार्रवाई की. मौके पर बताया गया कि पर्यटन विभाग द्वारा नटराज होटल संचालन के लिए ठेकेदार जमशेदपुर के निवासी अजय सचदेव के साथ हुआ था. इसके अंतर्गत वार्षिक लाइसेंस फीस जमा नहीं करने के कारण फरवरी से ही लाइसेंस रद्द किया गया था, लेकिन फिर भी संचालक द्वारा होटल चलाया जा रहा था. (नीचे भी पढ़ें)

लाइसेंस रद्द करने के बाद विभाग द्वारा संचालन को कई बार होटल खाली करने का निर्देश दिया गया था परंतु ठेकेदार द्वारा होटल खाली नहीं किए जाने पर प्रशासन ने उक्त कार्रवाई की है. मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदार का करार फरवरी 2023 को ही रद्द कर दिया गया था इसके बाद भी भवन खाली नहीं किए जाने पर पर्यटन विभाग ने अनुमंडल दंडाधिकारी घाटशिला को पत्र लिखकर भवन को हस्त गत करने की बात कही थी. इसके आलोक में कार्रवाई की गयी और प्रशासन द्वारा होटल के सभी कमरा एवं मेन गेट को सील कर दिया गया है.



