रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राजीव रंजन सिंह एवं बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने औपचारिक मुलाकात की. इस अवसर पर झारखंड सरकार में मंत्री सत्यानंद भोक्ता और मिथलेश कुमार ठाकुर, बिहार सरकार में मंत्री संजय झा और राज्यसभा सांसद खीरू महतो भी मौजूद थे. (नीचे भी पढे)

देश में एक राजनीतिक विकल्प को खड़ा करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे हैं. इस कड़ी में वे झारखंड के दौरे पर आए और आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर तैयार रहने के लिए झामुमो से अपील की. बताया जाता है कि एक मजबूत विपक्ष के तौर पर खड़ा करने की कोशिश नीतीश कुमार ने की है जिसको झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सपोर्ट भी किया है. हालांकि इस पूरे मामले में कुछ भी कहने को कोई तैयार नहीं है.(नीचे भी पढे)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में गैर भाजपा दलों को एकजुट करने के प्रयास के तहत में यहां आए हैं. झारखंड का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने काफी सपोर्ट किया है और आने वाले दिनों में भी वे भाजपा के खिलाफ चल रहे अभियान में साथ रहने की घोषणा की है.



