चाकुलिया : बहरागोड़ा प्रखंड के पश्चिम बंगाल सीमा से सटे लधनबनी के जंगल से बीती रात वन विभाग के क्विक रिस्पांस टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से 70 हाथियों को काफी मशक्कत करने के बाद पश्चिम बंगाल के सीमा में प्रवेश कराया है. वही बाकी के हाथी गांव से सटे आस-पास के जंगलों में ही शरण लिए हुए है जिससे लोगों में काफी दहशत है. चाकुलिया के वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि बीती रात टीम द्वारा 70 हाथियों को खदेड़कर बंगाल सीमा में प्रवेश कराया गया है. बाकी हाथीयों को भी खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि यहां से बार-बार हाथियों को खदेड़कर बंगाल सीमा में प्रवेश कराया जा रहा है वही बंगाल के वन विभाग पदाधिकारी द्वारा पुनः हाथियों को खदेड़कर झारखंड में प्रवेश कराया जा रहा है. ज्ञात हो कि बंगाल से हाथियों के झुंड झारखंड में आने से इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हाथियों का झुंड दिनभर जंगल में रहते हैं और शाम ढलते ही हाथी गांव में प्रवेश कर जमकर उत्पात मचा रहे हैं और खेत में लगे फसलों को खाकर और पैरों तलें रोंदकर बर्बाद कर रहे हैं.



