जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत हाथीघोड़ा मंदिर के पास लगभग दो बजे के आसपास एक चलती बाइक में अचानक आग लग गयी. इसमें जोजोबेड़ा के रहने वाले मोहम्मद मकसूद की मोटरसाइकल संख्या जेएच 05 बीजी 5012 पूरी तरह जलकर राख हो गयी. घटना के संबंध में मकसूद ने बताया कि वे दोपहर जोजोबेड़ा से आदित्यपुर जा रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)
इसी दौरान हाथीघोड़ा मंदिर के पास अचानक चिंगारी निकली और मोटरसाइल में आग लग गयी. आग लगते ही मिनटों में बाइक धूं-धूं कर जलने लगी. इसके बाद मकसूद ने किसी तरह बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई. वहीं बाइक में आग लगने के बाद इसकी सूचना दमकल और पुलिस को दी गयी है. खबर लिखे जाने तक ना तो दमकल पहुंची है और ना ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है.



