घाटशिला : श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूब॔न मिशन के सहयोग से घाटशिला प्रखंड के काशीदा पंचायत का तामाकपाल गांव में बाबा तारकनाथ आदिवासी महिला मंडल की फ्लाई एश ब्रिक्स यूनिट का उद्घाटन तथा उत्पादन की शुरुआत शुक्रवार को किया गया. इस उद्घाटन समारोह में घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव एंव जेएस एलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक एवं मुखिया कशीदा पंचायत का सयुंक्त रूप से फीता काटकर किया गया.(नीचे भी पढ़े)

उद्घाटन समारोह में तामाकपाल आजीविका महिला ग्राम संगठन का महिलाओं एवं बाबा तारकनाथ आदिवासी महिला मंडल की सभी दीदी उपस्थित थे. श्यामाप्रसाद मुखर्जी रुबन मिशन के तहत रोजगार हेतु इस यूनिट को लगाया गया है. इसमे समूह के सभी दीदियों के साथ साथ ग्राम तथा आसपास गांव की भी सभी दीदियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे.



