जमशेदपुर : पवित्र श्रावण माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, उनकी धर्मपत्नी मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता के साथ जमशेदपुर के कदमा स्थित अपने आवासीय कार्यालय के समीप आयोजित रुद्राभिषेक एवं प्रसाद कार्यक्रम में भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक किया. इस दौरान उन्होंने भगवान शिव से झारखंड राज्य की सुख-शांति, खुशहाली, समृद्धि एवं प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि श्रावण का पावन महीना भगवान शिव की आराधना और आस्था का प्रतीक है. भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी लोगों पर बनी रहे और हर परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो, यही हमारी प्रार्थना है. (नीचे भी पढ़ें)
रुद्राभिषेक के उपरांत श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त राजीव रंजन, मानगो नगर निगम अप नगर आयुक्त जितेंद्र यादव, महंत विद्यानंद सरस्वती, पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी, सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स अध्यक्ष मानव केडिया, शिव शंकर सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह, झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो, खगेन चंद महतो, अनिल नरेड़ी, कांग्रेस नेता विजय खां, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, अशोक अग्रवाल, लाल चंद्र अग्रवाल, निर्मल काबरा, (नीचे भी पढ़ें)

अशोक मोदी, विजय अग्रवाल, मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय, सिंहभूम चेंबर के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया, बॉबी सिंह, अशोक चौधरी, महेंद्र मिश्रा, फकीरचंद अग्रवाल, एलबी सिंह, राजू गिरि, अजय सिंह, आरके सिंह, पुरेंद्र नारायण सिंह, देबू चैटर्जी, नकुल तिवारी, अवधेश सिंह, दीपू सिंह, मानगो के उपमहापौर राहुल कश्यप, अविनाश सिंह राजा, परितोष सिंह, मनोज झा, बबुआ झा, प्रभात ठाकुर, श्याम किनकर झा, जयप्रकाश साहू, मनोज भगत, अमित प्रसाद, राजू दास, अभिषेक मोहंती, सुनील गुप्ता, बबन शुक्ला, दीपक यादव, संजय तिवारी, देवाशीष डे छोटू, विजेंद्र तिवारी, संजय आजाद, अभिषेक मोहंती, सुनील गुप्ता, बबन शुक्ला, दीपक यादव, रवि दुबे, राजेश गोराई, मानगो नगर निगम वार्ड पार्षदगण सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं अधिकारि गण एवं गणमान्य लोगों ने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया.




