चाकुलिया: चाकुलिया के कुचियशोली पंचायत के कुसमाटी गांव निवासी सेफाली बेहरा की मौत वज्रपात से हुई है. सूचना पाकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज महापात्र गुरूवार को मृतक के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दी. श्री महापात्रा ने घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक से दूरभाष पर बात कर मामले की जानकारी दी और जल्द से जल्द मृतक के परिजन को उचित मुआवजा राशि देने की मांग की है.(नीचे भी पढे)
एसडीओ ने श्री महापात्रा को आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द सरकारी प्रक्रिया पुरी कर जल्द ही मृतक के परिजन को चार लाख रुपया सरकारी प्रावधान के अनुरूप दिलाने की बात कही.इस अवसर पर सहदेव गोप, जगदीश गोप, धनंजय गोप, त्रिलोचन राणा, अजय गोप, अशोक पति, शिशिर राणा समेत अन्य उपस्थित थे.




