घाटशिला : मऊभंडार ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक गुरुवार को घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इस बैठक में बकरीद पर्व शांति और भाईचारे के साथ मनाने पर चर्चा की गयी. मौके पर घाटशिला बीडीओ कुमार एस अभिनव ने कहा कि पर्व उल्लास का प्रतीक होता है. पर्व शांति और खुशहाली से मनाएं. बीडीओ कुमार एस अभिनव ने भाईचारे एवं सद्भावना पूर्वक पर्व को मनाने की अपील की. ओपी प्रभारी रोहित कुमार ने कहा कि आपसी भाईचारे सौहार्दपूर्ण वातावरण को बिगाड़ने का अगर कोई असामाजिक तत्व प्रयास किया तो पुलिस प्रशासन ऐसे तत्वों के साथ सख्ती से पेश आएगी.(नीचे भी पढे)

शांति समिति के सदस्यों ने अपनी समस्या प्रशासन के सामने रखा. बैठक में घाटशिला बीडीओ कुमार एस अभिनव, पुलिस निरीक्षक संदीप रंजन, शेख अखिरुद्दीन, मोहम्मद रियाज, एसआई अनिल कुमार, एएसआई पासिंग हांसदा, समाजसेवी कालीराम शर्मा, प्रकाश जायसवाल, दिल बहादुर सोनार, मंजर हुसैन, एमपी सिंह, महमूद अली समेत काफी संख्या में शांति समिति के सदस्य व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.




