जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े एमजीएम अस्पताल में गुरुवार दोपहर में फिर से एक घंटे बिजली कटी रही. इस कारण पूरे अस्पताल में हाहाकार मच गया. इमरजेंसी ओपीडी सर्जरी ऑर्थो गायनिक समेत सभी विभागों के मरीज गर्मी से परेशान रहे. बिजली की गड़बड़ी को ठीक करने में करीब एक घंटे का समय लगा. इसके बाद अस्पताल में बिजली आपूर्ति बहाल की गई. इस दौरान इलाज से संबंधित सभी तरह का काम बाधित रहा. एक्स रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, ब्लड सप्लाई समेत अन्य तरह का काम ठप रहा जिससे मरीजों को परेशानी हुई. अस्पताल के सभी विभागों में बिजली नहीं रहने के कारण कामकाज ठप रहा इससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं इससे पूर्व 12 जून को भी एमजीएम अस्पताल की बिजली गुल हो गयी थी. जो एक दो नहीं पूरे चार घंटे के लिए गुल थी. इससे मरीजों को काफी परेशानी हुई थी. अस्पतालों में बिजली गुल होने से मामला साफ है कि टाटा स्टील यूआइएसएल की सिस्टम फेल होती नजर आ रही है. वह अपने उपभोक्ता को बिजली नहीं दे पा रही है. यही हाल कुछ दिन पहले साकची और आदित्यपुर में भी रही. जहां घंटों घंटों तक दुकानदार और आम जनमानस टाटा स्टील यूआइएसएल की बिजली गुल से परेशान रहे.




