घाटशिला : बीडीएसएल महिला इंटर कॉलेज, काशिदा में छात्राओं का नामांकन शुरू हो गया है. लोगों ने अफवाह फैलाई है कि कॉलेज में इंटर की पढ़ाई बंद हो गई है जो बिल्कुल गलत है. अब तक कुल 72 छात्राओं ने नामांकन करा लिया है जबकि 172 छात्राओं ने नामांकन का फॉर्म लिया है. उक्त बातें प्रबंध समिति के सचिव आनंद अग्रवाल ने बुधवार को प्राचार्य कक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान कही. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत वर्ष 2024- 25 में नई गाइडलाइन के अनुसार कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई होनी है. इसकी भी शुरुआत बीडीएसएल महिला इंटर कॉलेज में होगी. श्री अग्रवाल ने कहा कि इंटर कॉलेज का अपना हॉस्टल भी है जहां छात्राओं को विशेष सुविधा प्रदान की जा रही है. यह पूरी तरह जैक से मान्यता प्राप्त है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि यह अनुमंडल का एकमात्र महिला इंटर कॉलेज भी है. साथ ही बताया कि इंटर कॉलेज के शिक्षकों का डीए पूर्व में 30 प्रतिशत मिलता था इसमें 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. इसके लिए इंटर कॉलेज के सभी शिक्षक एवं प्रबंध कमेटी विधायक रामदास सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि विधायक के द्वारा लगातार इस तरह सहयोग मिलता है. मौके पर मुख्य रूप से इंटर कॉलेज की निर्देशिका नियति दे, प्राचार्या मिथिला हांदसा उपस्थित थीं.



