देवघर : बाबा धाम देवघर में श्रावणी मेला- 2023 के दूसरे दिन प्रातः 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक आरंभ हो गया. सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे श्रद्धालु बाबा पर जलार्पण कर उनकी पूजा-अभ्यर्थना करने में जुट गये. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि श्रद्धालु कांवरियों की कतार तड़के सुबह से ही क्यू कॉम्प्लेक्स होते हुए नेहरू पार्क तक पहुंच गयी थी. इन शिवभक्तों की गूंज से रूट लाइन गुंजायमान होना शुरू हो गया और सभी कांवरिया कतारबद्ध हो बाबा का जयघोष करते हुए निरंतर आगे बढ़ते जा रहे हैं.(नीचे भी पढ़ें)

ॉ बता दें कि मेले के मद्देनजर रूट लाइन के हर प्वाइंट पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. इसके अलावा जलार्पण के लिए कतारबद्ध कांवरियों को नेहरू पार्क, क्यू कॉम्प्लेक्स से मानसिंघी फुट ओवरब्रिज होते हुए बाबा मंदिर के गर्भ गृह में लगे अरघा के माध्यम से जलार्पण कराया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

उधर मेले को लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर ही नहीं, पूरी बाबा नगरी शिवमय हो रही है. जिधर देखो श्रद्धालु कांवरियों के जत्थे ही दिखाई दे रहे हैं. बीच-बीच में प्रशासन एवं पुलिस के पदाधिकारी श्रद्धालु शिव भक्तों की सुविधा एवं सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता करने के लिए सचेत होकर लगे हुए हैं.



