हैदराबाद : तेलंगाना में शॉर्ट सर्किट के कारण फलकनुमा एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में आग लग गई है. तेलंगाना के यदाद्रि भुवनागिरि जिले के पगिडीपल्ली एवं बोम्मईपल्ली के बीच फलकनुमा एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई है. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण फलकनुमा एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लग गई है. समाचार लिखे जाने तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है. बताया जा रहा है कि सतर्क अधिकारियों ने ट्रेन को तुरत रोक दिया एवं दो बोगियों में सवार यात्रियों को उतार दिया जिससे कोई जनहानि होने से बच गया. अंतिम सूचना मिलने तक ट्रेन की चार बोगियां पूरी तरह जल कर राख हो जाने की सूचना मिल रही है.




