चाकुलिया: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि चाकुलिया प्रखंड के 50 से अधिक गांव के लोग जंगली हाथियों के उपद्रव से परेशान हैं. हाथियों के उत्पात से कृषि कार्य तो प्रभावित हो ही रहा है. साथ ही ग्रामीणों की आजीविका पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है. बीमारी की स्थिति में लोगों को इलाज करवाने शहर जाना भी संभव नहीं है. शाम होते ही हाथियों के डर से लोग घरों में दुबक जा रहें हैं. (नीचे भी पढ़े)
हाथी प्रभावित गांवों के लोगों की स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों को दूर करने के लिए चाकुलिया के जामुआ गांव में 16 जुलाई को विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा. जंगलों से आच्छादित जामुआ गांव में 16 जुलाई को होने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जमशेदपुर और आसपास के अनुभवी चिकित्सकों के 12 अनुभवी डॉक्टरों के द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सीय सलाह प्रदान किया जाएगा और डॉक्टरों के परामर्श पर मरीजों को निःशुल्क दवाईयां दी जाएगी.



