
हजारीबाग : हजारीबाग जिले के झामुमो अध्यक्ष शंभूलाल यादव के खिलाफ यौन शोषण का एक मुकदमा दायर हुआ है. इस मामले में शंभूलाल यादव के खिलाफ एफआइआर दायर किया गया है तो खुद शंभूलाल यादव ने कहा कि यह आरोप गलत है और उनके खिलाफ साजिश रचा गया है. लड़की पैसे ऐंठने के लिए ऐसा कर रही है. इसको लेकर शंभूलाल यादव की पत्नी ने भी पति को फंसाने का आरोप लगाते हुए केस दायर कर दिया है. (नीचे भी पढ़ें)
इस बीच झामुमो के केंद्रीय महामंत्री बिनोद पांडेय ने तत्काल प्रभाव से झामुमो जिला अध्यक्ष शंभूलाल यादव को पद से निलंबित कर दिया है. इसके लिए तीन सदस्यीय जांच दल गठित कर पूरे मामले की जांच करने को कहा गया है. जांच दल में झामुमो केंद्रीय कमेटी सह राज्य समन्वय समिति के सदस्य फागु बेसरा, केंद्रीय कमेटी सदस्य संजीव बेदिया और डॉ कमल नारायण सिंह को बनाया गया है. जांच दल को दस दिनों में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है.



